मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

1 जून से देश में बदलने जा रहा है बहुत कुछ! पॉकेट पर बढ़ेगा बड़ा असर- जाने पूरी खबर…

On: May 29, 2025 2:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

न्यू रुल्स फ्रॉम 1st जून : हर महीने की तरह इस बार भी 1 जून से कई न‍ियमों में बदलाव होने जा रहा है. इनमें से कई बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे. इन बदलाव के लागू होने से आपके मनी मैनेजमेंट और मंथली बजट पर भी असर पड़ेगा.

इस बार होने वाले बदलाव में क्रेडिट कार्ड चार्ज, एटीएम व‍िद्ड्रॉल फीस, एलपीजी गैस के दाम, एफडी की ब्याज दरें और ईपीएफओ सर्व‍िस में बदलाव होंगे. इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है ताकि आप अपनी प्‍लान‍िंग कर सकें. आइए जानते हैं इस बार 1 जून से लागू होने वाले बदलावों के बारे में-

अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो यह खबर आपको राहत देगी. जी हां, इस बार 1 जून से ईपीएफओ 3.0 की शुरुआत होगी. इसके शुरू होने के बाद पीएफ निकासी, केवाईसी अपडेट और क्‍लेम प्रोसेस पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा. इसके शुरू होने के बाद जल्‍द एटीएम कार्ड से पीएफ न‍िकासी की सुविधा म‍िलने की उम्‍मीद है.

1 जून से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने की उम्‍मीद है. इन न‍ियमों में ऑटो-डेबिट फेल होने पर लगने वाला 2% का जुर्माना कम हो सकता है. अभी बैंकों की तरफ से ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2 प्रत‍िशत की पेनाल्‍टी लगाए जाने का न‍ियम है. इसके अलावा ईंधन और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क का न‍ियम भी बदल सकता है. रिवॉर्ड प्‍वाइंट सिस्टम में भी अपडेट होने का आसार है.

एटीएम लेनदेन शुल्क में भी इस बार बदलाव होगा. 1 जून से फ्री ल‍िम‍िट से ज्‍यादा निकासी करने पर फीस बढ़ सकती है, जो बार-बार एटीएम यूज करने वालों को प्रभावित करेगा.

हर बार की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट होने की उम्‍मीद है. 1 जून, 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ या घट सकती है. इससे घरेलू बजट पर असर पड़ेगा. इसके अलावा कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत पर भी अपडेट आने की उम्‍मीद है.

बैंक जून के महीने से एफडी की ब्याज दर में बदलाव कर सकते हैं. अभी ये दरें 6.5% से 7.5% के बीच हैं. आरबीआई की पॉल‍िसी और मार्केट के रुझान के आधार पर ये दरें अपडेट हो सकती हैं.

क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल का पेमेंट करने पर 1 जून से एक्‍सट्रा फीस लग सकती है. पेमेंट फीस और कैशबैक से जुड़े नियमों में बदलाव होने से आपकी पॉकेट पर असर पड़ेगा.

जून से बैंक रिवॉर्ड प्‍वाइंट की कैलकुलेशन या रिडेम्पशन के नियम बदल सकते हैं. कुछ कैटेगरी में प्‍वाइंट कमाने की ल‍िम‍िट या रिडेम्पशन प्राइस में बदलाव होने की उम्‍मीद है.

क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल का पेमेंट करने पर सरचार्ज दर बदल सकती हैं. कुछ कार्ड्स पर मि‍लने वाला फायदा 1 जून से कम हो सकता है या चार्ज बढ़ सकता है.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

नवादा खबर( बिहार खबरें): नवादा में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिक की….

गुजरात की सूरत में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने जा रहे बिहार एसटीएफ की स्कॉर्पियो बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दो पुलिसकर्मी बलिदान।

Leave a Comment