स्वास्थ्य संबंधी खबर : अचानक कभी नहीं आता हार्ट अटैक, महीने पहले दिखते हैं पांच लक्षण, पढ़े पूरी रिपोर्ट…

चीज़, बर्गर, टिक्की-समोसा, नान, मैदा आदि चीजों से दूर रहें। इनमें कूट-कूटकर गंदा फैट भरा होता है। जो शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और फिर नसों में जमकर हार्ट अटैक आने का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसी वजह से आजकल दिल का दौरा पड़ने से जान जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

लेकिन हार्ट अटैक कैसे आता है? क्या यह अचानक आता है या फिर जान लेने से पहले चेतावनी देता है? इसके बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताया है। उनका कहना है कि हार्ट अटैक कभी भी अचानक नहीं आता, वो आने से कई महीने पहले सिग्नल देना शुरू कर देता है। जिन्हें अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि आपको उनके बारे में मालूम नहीं होता।

​हार्ट अटैक के इन 5 लक्षणों के बारे में डॉक्टर ने विस्तार से बताया है। अगर आपको खुद के अंदर ये 5 खतरनाक सिग्नल दिखते हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें। वक्त पर इलाज मिलने और जिंदगी में बदलाव लाने से इस जानलेवा स्थिति से बचा जा सकता है।

चक्कर आना या अंधेरा दिखना
बैठकर उठते समय या आगे झुकते समय चक्कर आना या अंधेरा दिखाई देना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि दिल कमजोर होने से ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो जाता है। इस वजह से सभी अंगों में और खासतौर पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। ये चक्कर हार्ट के ढंग से ब्लड पंप नहीं करने का संकेत हो सकता है।

पैर सूजना
पैरों में सूजन दिखना दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है। ऐसा शरीर से फालतू फ्लूइड बाहर नहीं निकल पाने की वजह से होता है। गुरुत्वाकर्षण के चलते वो सारा फ्लूइड पैरों या टखनों में जाकर जमा होने लगता है। यह हार्ट फेलियर का बहुत बड़ा संकेत हो सकता है।

हर वक्त थकावट
डॉक्टर ने हमेशा बहुत ज्यादा थकान बनी रहने को दिल की कमजोरी का लक्षण बताया है। क्योंकि दिल का काम पूरे शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है और जब दिल ढंग से ब्लड पंप नहीं कर पाता तो मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और ताकत खोने लगती है।

सांस फूलना
हार्ट अटैक के इस लक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। चलने या सीढ़ी चढ़ने पर सांस फूलना या घबराहट-बेचैनी होना और बैठने पर आराम मिलना एग्जर्शनल डिस्पैसिया कहलाता है। जब हार्ट की ब्लड पंपिंग की क्षमता गिरने लगती है तो फेफड़ों में ब्लड जमने लगता है और ऑक्सीजन की कमी से शरीर को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

छाती में भारीपन
छाती में हमेशा जकड़न या भारीपन बने रहना एंजाइना के लक्षण हो सकते हैं। जब दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता तो अक्सर ऐसा दर्द सीने से गर्दन, जबड़े और हाथों तक फैल सकता है। इन लक्षणों को इग्नोर करना आपके लिए बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है।

  • Related Posts

    पटना खबर: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी की अहम बैठक पटना के गोला रोड में संपन्न हुई… तरुण कुमार, बिहार स्टेट हेड, news published by :ncfbnews. Com.. Location: Patna Gola Road…

    पटना खबर :बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी की अहम बैठक पटना में संपन्न हुई।*भाजपा को समर्थन मगर एनडीए के अन्य दलों के खिलाफ प्रत्याशी…

    Read more

    बिहार खबर: बिहार नहीं यूपी में रहेगी खान सर की बेगम, राजमहल जैसा है आलीशान घर, जाने दुल्हन के साथ देवरिया कब जा रहे हैं खान सर.. तरुण कुमार बिहार स्टेट हेड.. News published by : ncfbnews. Com.. Location:Patna( Bihar)..

    पटना: सोशल मीडिया पर खान सर की दुल्हन को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि खान सर की पत्नी कहां रहेंगी। अब खबर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *