मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

समस्तीपुर खबर ( बिहार): बिहार में कोर्ट परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ा, पांच कैदी भागे मचा हड़कंप, पेशी के दौरान 5 कैदी फरार हो गए।

On: May 28, 2025 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में पांच कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी पकड़ा गया, वहीं चार अन्य फरार हो गए। फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, तभी कोर्ट कैंपस परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे। हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए।

फरार हुए अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है। फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..

1 जून से देश में बदलने जा रहा है बहुत कुछ! पॉकेट पर बढ़ेगा बड़ा असर- जाने पूरी खबर…

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

नवादा खबर( बिहार खबरें): नवादा में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिक की….

Leave a Comment