मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मधुमक्खियां ने किया ललितपुर एडीएम पर हमला, मारे 500 डंक, जान बचाकर भागे सीओ और अधिकारी

On: May 26, 2025 2:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मधुमक्खियों ने किया ललितपुर ADM पर हमला, मारे 500 डंक, जान बचा भागे सीडीओ और अधिकारी
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मधुमक्खियों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पढ़िये एनसीएफबी न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा समेत अन्य अफसरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अफसर इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले में कई अफसर घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायल अफसरों को अस्पताल पहुंचाया।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को तलाशने के लिए रविवार को नोडल अधिकारी रेशम जायजा लेने ललितपुर पहुंचे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशाशी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र समेत अन्य कर्मचारी रविवार को देवगढ़ पहुंचे।

पहले सभी दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। जैसे ही बौद्ध गुफा के पास अफसरों की टीम पहुंची, वैसे ही अचानक से मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ तो वही पर लेट गए। कुछ किसी तरह से गाड़ियों में दुबक कर अपनी जान बचाई।

सभी अधिकारी रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुनील वर्मा के साथ ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पानी की व्यवस्था देखने गए थे। तभी इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

बचने के लिए वो लोग कंबल ओढ़कर आए। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। ADM राजेश श्रीवास्तव की हालत को देखते हुए एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती ADM सहित अन्य लोगों का हाल-चाल जाना।

इस हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, नायाब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश, लेखपाल शशांक और पुलिसकर्मी समेत करीब 7 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

कंबल ओड़कर पहुंचे गांववालों ने अफसरों को बचाया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में घायल अफसरों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी , एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ अर्दली और गनर शामिल हैं।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment