मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

मंटून यादव हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी 25000 का इनामी अखिलेश सिंह गिरफ्तार

On: May 26, 2025 2:00 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Chandauli: मंटुन यादव हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, 25 हजार का इनामी अखिलेश सिंह गिरफ्तार
यूपी के चंदौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फरार चल रहे कुख्यात हत्यारोपी अखिलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढे़ं एनसीएफबी न्यूज़ की पूरी खबर
चंदौली: जिले की धानापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात हत्यारोपी अखिलेश सिंह को पुलिस ने आज रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 1 मई 2025 को हुई बस मालिक मंटुन यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या का आरोप है, और वह तभी से फरार चल रहा था।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 1 मई को चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब बस व्यवसायी मंटुन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई थी और व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई थी। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।

स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद धानापुर पुलिस के साथ स्वाट टीम और सर्विलांस यूनिट भी सक्रिय हो गई थी। पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बिहार राज्य के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अखिलेश सिंह को उसके घर से दबोच लिया।
पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी खुफिया सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से अपने घर में छिपकर रह रहा था, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

दर्जनों मुकदमों का आरोपी
गिरफ्तार किए गए अखिलेश सिंह पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई वारदातों में संलिप्त रहा है और पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर अपराधी के रूप में जाना जाता है। हत्या के अलावा उस पर लूट, धमकी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया
सीओ सकलडीहा रघुराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह गिरफ्तारी पुलिस की टीमवर्क और टेक्निकल इनपुट का नतीजा है। इस प्रकार के अपराधियों को सख्ती से निपटाया जाएगा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी।

सीओ सकलडीहा रघुराज ने यह भी बताया कि इस हत्या के मामले में एक आरोपी को आठ मई को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment