मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

बिहार विधानसभा चुनाव: भारत के किस राज्य में रहते हैं, बिहार के सबसे ज्यादा लोग? चुनाव से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट.. क्योंकि बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान होने वाला है..

On: August 31, 2025 4:06 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बिहार चुनाव 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है, बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते में वोटिंग कराई जा सकती है. बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन काफी सुर्खियों में रहा, जिसमें चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों की पहचान की है, जिनके कई वोटर कार्ड बने हैं या फिर जो बिहार में नहीं रहते हैं. इसका कारण बिहार से होने वाला पलायन है, हर साल बिहार से लाखों लोग रोजगार की तलाश में शहरों का रुख करते हैं. आइए जानते हैं कि किन राज्यों में बिहार के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं.

ये हैं जनगणना के आंकड़े
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कुल 74.54 लाख प्रवासी बिहार से भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गए. इसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या 1.23 करोड़ थी. इनमें से ज्यादातर लोग बिहार से थे. इन आंकड़ों में बताया गया था कि बिहार की आबादी का 7.2% हिस्सा दूसरे राज्यों में है. हालांकि ये आंकड़े काफी पहले जारी हुए थे, आज ये संख्या दोगुनी हो सकती है.

किस राज्य में सबसे ज्यादा बिहार के लोग?

इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार के लोग सबसे ज्यादा झारखंड में रहते हैं. करीब 13 लाख से ज्यादा लोग इस राज्य में पहुंचे थे. वहीं झारखंड के बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां 11.07 लाख बिहार के लोग 2011 तक रह रहे थे. इसके बाद तीसरे नंबर पश्चिम बंगाल में 11.04 लाख, उत्तर प्रदेश में 10.73 लाख और महाराष्ट्र में 5.69 लाख प्रवासी थे.

क्या है पलायन का कारण?

बिहार से पलायन का सबसे बड़ा कारण रोजगार है. ज्यादातर लोग नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं और अपने परिवार के लिए रोजी रोटी कमाते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग आज भी अपने राज्य से जुड़े हैं और त्योहारों में अपने घरों की तरफ लौटते हैं. महिलाओं का पलायन शादी के चलते भी हुआ है, जिन महिलाओं की बाहर शादी हुई है वो दूसरे राज्यों में ही जाकर बस गईं.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment