बिहार खबर: बिहार नहीं यूपी में रहेगी खान सर की बेगम, राजमहल जैसा है आलीशान घर, जाने दुल्हन के साथ देवरिया कब जा रहे हैं खान सर.. तरुण कुमार बिहार स्टेट हेड.. News published by : ncfbnews. Com.. Location:Patna( Bihar)..

पटना: सोशल मीडिया पर खान सर की दुल्हन को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि खान सर की पत्नी कहां रहेंगी। अब खबर है कि खान सर की दुल्हन बिहार में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में रहेंगी। इसके लिए खान सर ने यूपी में एक आलीशान घर बनवाया है। यह घर देवरिया जिले के भाटपाररानी नगर पंचायत में है। घर में हर तरह की सुविधा है और यह किसी महल से कम नहीं है।

देवरिया में खान सर का शानदार घर
खान सर ने अपनी पत्नी के लिए यूपी में एक शानदार घर बनाया है। इस घर में हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद है। नई दुल्हन के स्वागत के लिए घर को सजाया जा रहा है। 3 मई को खान सर ने इस घर में गृह प्रवेश किया था। इसमें कई खास लोग और उनके बचपन के दोस्त शामिल हुए थे। घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो बहुत सुंदर हैं। बताया जा रहा है कि खान सर 6 जून के बाद दुल्हन को लेकर देवरिया जाएंगे और गांव वालों को भोज देंगे।

खान सर का असली नाम फैसल खान
खान सर का असली नाम फैसल खान है। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। पटना में कोचिंग चलाते हैं। वहीं उनकी पत् बिहार के सिवान की रहने वाली हैं। बताया जाता है खान सर की बेगम एएस खान सरकारी अफसर हैं। हालांकि अभी तक परिवार की ओर पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रिसेप्शन के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका चेहरा थोड़ा-बहुत दिख रहा है।

तस्वीरों में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आ रही हैं, लेकिन कई लोगों ने उनका चेहरा साफ देखा है। लोगों का कहना है कि उनकी आंखें काली हैं और चेहरा बहुत मासूम है। कुछ तस्वीरों में खान सर की पत्नी मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। एक तस्वीर में उनकी आंखें भी साफ दिखाई दे रही हैं।

मशहूर शिक्षक हैं खान सर
खान सर एक मशहूर शिक्षक हैं। वे अपने पढ़ाने के अनोखे तरीके के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं। वे छात्रों को आसान भाषा में मुश्किल चीजें समझाते हैं। यही वजह है कि वे बहुत लोकप्रिय हैं। खान सर अक्सर खबरों में रहते हैं। कभी अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर, तो कभी अपने बयानों को लेकर। हालांकि कुछ दिनों से वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

  • Related Posts

    📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

    पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल में शोक संतप्त परिवार से मिले : डॉ. अनुज संजय वर्मा नवादा : बीते दिनों कर्मा पूजन के लिए मिट्टी लाने गए पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल…

    Read more

    बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

    जानकारी के मुताबिक ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. इनकी पहचान रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर का रहने वाला मो. उस्मान के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *