मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..

On: August 28, 2025 4:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
  • बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..
  • बिहार चुनाव की खबरें:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन का सीट बंटवारा फाइनल हो गया और अब करीब-करीब स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक के बाद गठबंधन दलों ने सीटों के विभाजन पर अंतिम सहमति बना ली है। भास्कर की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि JDU 102 सीटों और BJP 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 20 सीटें मिली हैं और जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 10-10 सीटें दी गई हैं।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि NDA जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान करेगी। कौनसी सीट किस दल के खाते में जाएगी और फाइनल लिस्ट पर अभी विचार-विमार्श चल रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि JDU और BJP के बीच 1-2 सीटों का अंतर संभव है। करीब दो महीने पहले ही ये खबरें आई थीं कि इस बार भी बीजेपी, JDU से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ताजा जानकारियां इसी बात की पुष्टि कर रही हैं।

पिछले चुनाव में कौन कितनी सीट पर लड़ा?

2020 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटें जीतीं, जबकि JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़कर 43 जीत दर्ज की। इस बार JDU 102 और BJP 101 सीटों से चुनाव लड़ेंगी।

वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा लड़ी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में JDU को BJP से 1-2 सीटें ज्यादा मिल सकती हैं।

NDA की अलग रणनीति, विपक्ष में अब भी खींचातानी!

NDA इस बार छोटे दलों को भी मजबूती से साथ रखना चाहता है। यही वजह है कि LJP (रामविलास) को 20 सीटें, जबकि HAM और RLM को 10-10 सीटें दी जा रही हैं। पिछली बार मांझी की पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उनकी ताकत को देखते हुए उन्हें ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

जहां NDA में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ है, वहीं विपक्षी महागठबंधन में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। RJD, कांग्रेस और वामदलों के बीच अभी बातचीत जारी है। सूत्रों के मानें तो महागठबंधन के कई दल आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं। इससे विपक्षी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

2020 चुनाव को देखते हुए NDA इस बार संतुलित फार्मूला लेकर चल रहा है। भाजपा और जेडीयू भले ही कम सीटों पर लड़ें, लेकिन छोटे दलों को मजबूत करके गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

1 जून से देश में बदलने जा रहा है बहुत कुछ! पॉकेट पर बढ़ेगा बड़ा असर- जाने पूरी खबर…

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

नवादा खबर( बिहार खबरें): नवादा में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिक की….

गुजरात की सूरत में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने जा रहे बिहार एसटीएफ की स्कॉर्पियो बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दो पुलिसकर्मी बलिदान।

Leave a Comment