मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

फिल्मी अंदाज में युवक का हुआ अपहरण, स्विफ्ट कlर से भागे बदमाश, बीहड में फरार, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई..

On: May 26, 2025 3:08 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Etawah Kidnapping: फिल्मी अंदाज़ में युवक का अपहरण, स्विफ्ट कार से भागे बदमाश, बीहड़ में फरार
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वन विभाग कार्यालय के पास से स्कूटी सवार युवक का कुछ अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया। पढ़िये एनसीएफबी न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
इटावा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वन विभाग कार्यालय के पास से स्कूटी सवार युवक का कुछ अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया। पुलिस लाइन से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई घटना ।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना मिलते ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई और शहर भर में नाकाबंदी कर दी गई। अपहरणकर्ता युवक को स्विफ्ट कार में डालकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर रोका, लेकिन आरोपी कोतवाली क्षेत्र के काली वाहन मंदिर के पास क्राइम ब्रांच की गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।

बीहड़ में घुसी कार, अपहृत युवक मिला सुरक्षित

भागते समय स्विफ्ट कार झाड़ियों में जाकर फंस गई, जिसके बाद आरोपी बीहड़ की ओर भाग निकले। कार से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से बीहड़ क्षेत्र में पुलिस का सघन तलाशी अभियान चल रहा है।

ड्रोन से निगरानी, आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बृजेश कुमार मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसपी, सीओ, क्राइम ब्रांच की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और छह थानों में इकदिल कोतवाली सिविल लाइन फ्रिंड्स कॉलोनी बढ़पुरा की फोर्स बीहड़ में तलाशी अभियान चला रही है। ड्रोन कैमरों की सहायता से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी का बयान

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बीहड़ में व्यापक सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment