मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

पटना में कोरोना ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड पर सरकार! तुरंत लागू कर दी गई यह व्यवस्था मैं 27मई को बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का बम फटा।

On: May 28, 2025 5:38 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Corona In Bihar: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) बड़ी तेजी से फैल रहा है. कोरोना अब बिहार भी पहुंच चुका है. मंगलवार (27 मई) को बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का बम फटा. पटना एम्स के डॉक्टर और नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से NMCH, PMCH, IGIMS जैसे बड़े अस्पताल अलर्ट मोड पर कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बड़े अस्पतालों में बेड की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने पटना के प्रमुख अस्पतालों जैसे- PMCH, NMCH और न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल में कोरोना के विशेष जांच केंद्र बनाए हैं. इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों में जांच के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी जगहों पर रैपिड किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है. पटना के IGIMS में 14 बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है. इसके अलावा ICU में कोरोना मरीजों के लिए 3 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं. सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. IGIMS के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर मनीष मंडल ने कहा अस्पताल में पूरी व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि IGIMS में अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं है. अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी की हर परिस्थिति पर नजर बनाकर रखे हुए हैं.

उन्होंने लोगो को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. अच्छी बात यह है कि बिहार के अन्य जिलों में अभी तक कोरोना के मामले नहीं आए हैं. बता दें कि पटना एम्स की एक महिला डॉक्टर, एक महिला नर्स और एक कर्मी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. तीनों का इलाज एम्स के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है. एनएमसीएच में भी दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. पटना के आरपीएस मोड़ पर रहने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है. पीड़ित ने सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर कोविड टेस्ट कराया था. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment