
पटना खबर :बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी की अहम बैठक पटना में संपन्न हुई।
*भाजपा को समर्थन मगर एनडीए के अन्य दलों के खिलाफ प्रत्याशी देने का निर्णय।
*गौ हत्या पर पूर्ण पाबंदी, बांग्लादेशी घुसपैठ एवं रोहिंग्या मुसलमानों पर पाबंदी, बिहारी मजदूरों और बेरोजगारों के लिए रोजगार की गारंटी भाअसपा का चुनावी मुद्दा होगा।
पटना-जैसे-जैसे बिहार विधान सभा चुनाव का समय नज़दीक आता जा रहा है , वैसे -वैसे राष्ट्रवादी एवं हिंदूवादी राजनीतिक दल भारतीय अपना समाज पार्टी की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा नीति निर्धारण के लिए पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता उर्फ संजय कुमार मंगलम की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक कुमार सोनी भी उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार सिंह, संगठन मंत्री आरके शर्मा, भाअसपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मोहन , प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक कुमार चंद्रवंशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण कुमार इत्यादि लोगों अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्प माला एवं बुके भेंट कर किया।
प्रदेश प्रभारी दीपक कुमार सोनी ने बिहार प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के बीच जोश भरते हुए कहा कि बिहार की धरती उर्वर धरती है ,इसलिए भारतीय अपना समाज पार्टी बिहार की धरती से ही सनातन विरोधियों और देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए शंखनाद किया है और यहां की भूमि को रंग क्षेत्र के रूप में प्रयोग करने का निर्णय लिया है। इन्होंने कहा कि आप जैसे योद्धा जब इस पार्टी के साथ है तो हमारी पार्टी के सहयोग के बिना कोई भी सरकार यहां नहीं बन सकती है। इसके लिए बिहार के एक-एक बूथ पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार में अब जातिवाद नहीं बल्कि हिंदुवाद का झंडा बुलंद होगा और 2025 के विधानसभा चुनाव में भगवा रंग की सरकार बनेगी इसके बाद ना तो इस राज्य में गौ माता की हत्या की जाएगी, ना ही यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को रहने दिया जाएगा। एक-एक रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चिन्हित कर यहां से खदेड़ा जाएगा। इन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने के बावजूद भी बिहार में भारतीय जनता पार्टी जदयू एवं अन्य सहयोगी दलों के पिछलग्गू बन कर रह गई है। सरेआम बिहार में गौ माता की हत्याएं की जाती है, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान इस तरह से लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिस पर राज्य सरकार चुपचाप है। भाजपा भी दूसरे राज्यों में इसके लिए काम कर रही है ,लेकिन बिहार में मौनी बाबा की भूमिका में है। भाजपा को डरा कर नीतीश कुमार अपनी कुर्सी पर काबिज रहते हैं और भाजपा असहाय बन चुकी है। इसलिए हमारी पार्टी भगवा के रंग में बिहार को रंगने के लिए वैसे सीटों पर अपना उम्मीदवार नहीं देगी जहां से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार होंगे। लेकिन उन तमाम सीटों पर भारतीय अपना समाज पार्टी राष्ट्रवादी और हिंदूवादी विचारधारा के मजबूत उम्मीदवार खड़ा कर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी। चुनाव में इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर देगी कि चुनाव के बाद जब सरकार बनाने की जरूरत पड़ेगी तो बिना भारतीय अपना समाज पार्टी के सहयोग से सरकार नहीं बन पाएगी। इसी नीति और नियत के साथ हमारी पर पार्टी चुनाव मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मोहन ने कहा कि हमारी पार्टी पूर्ण तैयारी के साथ चुनावी मैदान में सनातन विरोधियों को पराशत करेगी और हर ओर भगवा ही दिखेगा।