मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

On: May 29, 2025 2:05 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

तेज प्रताप यादव न्यूज़ बिहार खबर : लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के इकरार-ए-इश्क के बाद बिहार की सियासत का पारा हाई हो गया है. बिहार चुनाव को देखते हुए लालू ने आनन-फानन में तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इधर, अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे आरजेडी (RJD) और परिवार का मामला बताया है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा, “मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी को अपना पक्ष रखने की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी का विषय है. चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.”

बता दें कि तेज प्रताप और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच तेज प्रताप यादव के फेसबुक पोस्ट की वजह से सियासी माहौल गर्म हो गया. तेज प्रताप के अकाउंट से ही सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव की सबसे पहले तस्वीर शेयर की गई थी.

तेज प्रताप ने पोस्ट में बताया था कि वे और अनुष्का 12 साल से एक-दूसरे के साथ हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने एआई तस्वीरों का इस्तेमाल कर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया था. तेज प्रताप ने सफाई में अकाउंट हैक होने तक की बात भी कही थी.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment