मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

पंचायत चुनाव संबंधी खबरें: कांग्रेस के अकेले यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा की पहली प्रक्रिया, जानिए क्या कहा सपा ने? पूरी रिपोर्ट…

On: May 28, 2025 4:12 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

कांग्रेस के अकेले यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा सपा ने?
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2027 के साथ-साथ प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी पार्टियों ने अपने-अपने साथियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। पढ़िए एनसीएफबी न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav ) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी पार्टियों ने अपने-अपने साथियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खेमे से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनाव में अकेले लड़ने की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव के फैसले पर मुहर लगाते हुए कहा है कि सपा हमेशा से अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही होता है। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही बड़ा भाई है।

उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर इमरान मसूद के तीखे बयान के बाद जब समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इमरान मसूद का बयान कांग्रेस का आधिकारिक बयान हो। हालांकि गठबंधन के मामले में अंतिम फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे। लेकिन समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव अकेले लड़ती है और जहां तक उत्तर प्रदेश में बड़े कद की बात है तो जिसके पास ज्यादा सांसद होंगे, वही बड़ा भाई होगा। यानी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है।

उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा हमारा गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव के लिए हुआ है। आगे आने वाले समय में हमारे नेता इस पर निर्णय लेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि, हम पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी को मौका दे रहे हैं और पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि, जिस तरह से गुजरात और अन्य जगहों पर पीएम के रोड शो में किया जा रहा है। बीजेपी हर विषय पर राजनीति करती है।

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि, जिस तरह से गुजरात और अन्य जगहों पर पीएम के रोड शो में किया जा रहा है। बीजेपी हर विषय पर राजनीति करती है। हमारे जवानों ने हमेशा शौर्य और बहादुरी का परिचय दिया है। लेकिन भारत सरकार की तरफ से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि, अमेरिका के कहने पर सीजफायर क्यों स्वीकार किया गया?

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

अयोध्या में बदमाशों का आतंक: घुसपैठियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया; पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

Leave a Comment