*24 घंटे के अंदर 72 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी*
संजय वर्मा ( संवाददाता की रिपोर्ट )
पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान ने बताया कि 25 मई 2025 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, अनुसूचित जाति/जनजाति में गिरफ्तारी/रिकॉल 03, रंगदारी अपराध में 01, साईबर अपराध में 02, एनडीपीएस एक्ट में 03, आर्म्स एक्ट में 01, मद्य निषेध में 13 एवं अन्य गिरफ्तारी 49 कुल 72 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 463.75 लीटर महुआ शराब एवं 5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन जॉच के क्रम में कुल 231 वाहनों की जॉच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 89 हजार 500 रूपया वसूला गया है। अन्य गिरफ्तारी अन्तर्गत कार ट्रैक्टर 03, मोटरसाईकिल 04, कट्टा 01 एवं मोबाईल 03 बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।











