मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

नवादा खबर: हिसुआ बगोदर राजकीय बुनियादी विद्यालय में मंगलवार को बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता में किया गया… पढ़े पूरी खबरें…

On: May 28, 2025 7:22 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन

हिसुआ नवादा(संजय वर्मा)

हिसुआ बगोदर राजकीय बुनियादी विद्यालय में मंगलवार को बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता में किया गया। चुनाव पदाधिकारी शकलदेव मांझी ने अपना भूमिका निभाया इस दौरान
शकदेव मांझी ने बताया कि मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर शैक्षणिक गुणवत्ता मिशन कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में 25 जुलाई तक बाल संसद का पुनर्गठन करना है।बाल संसद के माध्यम से सशक्त सुशिक्षित समाज निर्माण के लिए बच्चे अपने विद्यालय,समाज,परिवार,स्वास्थ्य,शिक्षा,कला एवं संस्कृति के अलावा अपने अधिकारों पर खुल कर बात कर सकेंगे।बाल संसद विद्यालयों के बच्चे-बच्चियों का मंच है।इससे जीवन कौशल का विकास,बच्चों में नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने,विद्यालय की गतिविधियां एवं प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाया जाएगा।बाल संसद का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।बाल संसद बच्चों के लिए एक ऐसा मंच है,जहां वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझते हैं और उसका अभ्यास करते हैं।यह वास्तविक संसद की तरह बच्चों की एक संगठनात्मक संरचना ।बाल संसद कार्यक्रम में बच्चों को चुनावी प्रक्रिया में नामांकन,वोट मांगने के लिए प्रचार-प्रसार,मतदान,मतगणना समेत निर्वाचन को शिक्षिकाओं की मदद से भली-भांति समझाया गया
मौके पर शिक्षक अभय कुमार, राकेश कुमार, कुनाल कुमार, निशा सिंह, रुचि कुमारी, ने अपना महत्व पूर्ण भूमिका निभाई l

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment