मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

नवादा खबर : वारसलीगंज के पैगरी गांव में हुई छापेमारी, पांच साइबर, बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और डाटा शीट बरामद। रिपोर्ट संजय वर्मा का।

On: May 27, 2025 3:19 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

पांच साइबर बदमाश गिरफ्तार,मोबाइल और डेटा सीट बरामद वारिसलीगंज के पैंगरी गांव में हुई छापेमारी

वारिसलीगंज (नवादा)

– नवादा खबर( वारसलीगंज ):नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश बाद वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व ने छापेमारी गठित पुलिस टीम के द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के पैंगरी पंचायत की पैंगरी गांव की सड़क से सटे 20 मीटर दक्षिण फनेला पेड़ के पास छापेमारी की गई। मौके पर पांच साईबर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक पेज का डेटा सीट बरामद किया गया है। मंगलवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी व थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि गुप्त सूचना के आधार एवं एसपी के निर्देश पर साईबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी की गई है। पुलिस ने बताया कि पैग़री गांव के बदमाश संगठित होकर गांव से दक्षिण फनेला पेंड के पास बैठ कर अल अखैर इस्लामिक फाइनेंस बैंक के माध्यम से सस्ते ब्याज पर लोन देने का लालच देकर ठगी करते हैं। मौके पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार साइबर बदमाश भाग निकलने में सफल रहा।
गिरफ्तार साइबर ठगों में पैंगरी गांव के राजेंद्र पासवान का 22 बर्षीय पुत्र दीपक कुमार, राजू सिंह का दो पुत्र क्रमशः रंजन सिंह (30) तथा नीतीश कुमार (25), नरेश सिंह का पुत्र पपु सिंह (42) तथा देवनंदन सिंह का पुत्र रवि कुमार 26 वर्ष जो सभी ग्राम पैंगरी, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के निवासी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसके पास से 02 एंड्रॉयड मोबाईल फोन, 01 पेज कस्टमर डेटा सीट बरामद हुआ है। पुलिस गिफ्त में आये सभी ठगों ने अपने स्वीकारोक्ति व्यान में कहा है कि संगठित गिरोह के सरगना के निर्देश पर कार्य करते है। उन्हें राशि ठगी करने के एबज में बंधी बंधाई हिस्सेदारी मिलती है।
बता दें कि सात दिन पहले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव से चार साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई थी। बाबजूद साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रुके भी तो कैसे घर बैठे बिना पूंजी के बहुत ही कम समय में लखपति, करोड़पति बनने की ललक में 14 वर्ष के बालको से लेकर 45-50 वर्ष उम्र के युवा ठगी के धंधे को कारोबार बना रखा है। ठग गिरोह के सरगना साईबर ठगी से अकूत संपति अर्जित करते है। ठगी गई राशि से शहरों में बड़े मकान एवं माल या होटल संचालित कर रखा है। हलांकि क्षेत्र के विभिन्न गांवो से अब तक विभिन्न राज्यो की पुलिस सैकड़ो नामित साइबर बदमाशों गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा चुकी है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment