मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

नवादा खबर( बिहार खबरें): नवादा में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिक की….

On: May 29, 2025 6:20 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

न्यूज पब्लिश्ड बाय : तरुण कुमार…

नवादा में नाबालिग लड़की अपहरण कर बनाया बंधक,पिता ने दर्ज कराया प्राथमिकी

नवादा : नवादा में एक नाबालिग़ लड़की का अपहरण कर बंधक बनाए जानें का मामला सामने है, जहां नवादा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद नाबालिग के पिता ने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर नाबालिग की सकुशल बरामद की गुहार लगाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की नाबालिग कोचिंग करने के लिए घर से निकली थी. जब देर शाम तक नाबालिग घर वापस नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित होकर आस पड़ोस और रिश्तेदारों में खोजबीन शुरू कर दी.

लड़की ने बहन को फोनकर दी जानकारी : इस बीच अपहृत नाबालिग ने अपनी बहन के मोबाइल पर फोन कर जानकारी दिया, कि भदोखरा गांव के निवासी राहुल कुमार बहला फुसला कर ले आया है और एक कमरे में बंद कर दिया है. उसने बताया कि उसके साथ वह मारपीट भी करता है.

इन बातों की जानकारी देकर फोन काट दिया. इसके बाद पीड़ित पिता मुफ्फसिल थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर नाबालिग़ की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है.

मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता ने लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक मे कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. जल्द हीं मामला सामने आ जाएगा।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment