मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसबे पर अश्लील वीडियो वायरल का मामला, मनोहर धाकड़ की क्लिप लिक करने वाले तीन कर्मचारी बर्खास्त किए गए…

On: May 27, 2025 2:19 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील वीडियो वायरल मामला, मनोहर धाकड़ की क्लिप लीक करने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त
BJP नेता मनोहर धाकड़ का अश्लील वीडियो वायरल मामले में बड़ी कार्रवाई, हाईवे CCTV फुटेज लीक करने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त किए गए।
मंदसौर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मनोहर धाकड़ के आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वीडियो लीक करने वाले तीन कर्मचारियों को अनुबंधित कंपनी MKC इंफ्रास्ट्रक्चर ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे भारी विवाद खड़ा हो गया।

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने पुष्टि की कि यह कर्मचारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के नहीं थे, बल्कि NHAI की ओर से सड़क की मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त निजी कंपनी MKC इंफ्रास्ट्रक्चर के थे। जैसे ही मामला सामने आया, कंपनी को इस बाबत सूचित किया गया और उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 मई की रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात तीन कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया।

इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर हलचल मचा दी है। हालांकि, अब तक खुद बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ की ओर से इस वीडियो पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह मामला न केवल निजता के उल्लंघन, बल्कि हाईवे मॉनिटरिंग सिस्टम की जवाबदेही और दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

भाई की हत्या: फूट-फूटकर रोते हुए माँ ने कहा—”एक बेटा तो मर गया; दूसरा बेटा और मेरा पोता जेल जा रहे हैं। मेरा पूरा परिवार बिखर गया है।”

UP में BJP नेता की हत्या: राजकुमार सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर 50 से 60 बार चाकू से वार किया।

बरेली में गृहस्थ हिंसा का मामला: दामाद ने सास‑साले पर चाकू से हमला किया, मौके से भागा

दूतावास की रिपोर्ट में खुलासा , मेरठ में कत्ल के बाद जला दिया था चेहरा और हाथ -तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत

धर्म छिपाकर युवती से शारीरिक शोषण, युवक की मौत; प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश

Leave a Comment