मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

दिल्ली खबर: दिल्ली में nia ने गिरफ्तार किया cRPF जवान को मोटी रकम लेकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी गिरफ्तार जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक कोऑपरेटिव के संपर्क में..

On: May 26, 2025 1:47 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

दिल्ली में NIA ने गिरफ्तार किया CRPF जवान, मोटी रकम लेकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी
गिरफ्तार जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक ऑपरेटिव के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आया था। पढ़िए एनसीएफबी न्यूज़ की खास रिपोर्ट
नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर गंभीर आरोप हैं कि वह पाकिस्तान को भारत से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारी भेज रहा था। वह इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करता था और उसे इसके बदले मोटी रकम भी मिल रही थी।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में पाक एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहे नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वह भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आई थी और उसे खुफिया जानकारी देने के बदले पैसे मिलते थे।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ था संपर्क

NIA सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक ऑपरेटिव के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आया था। धीरे-धीरे उसने देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा करना शुरू कर दिया। यह सभी गतिविधियां डिजिटल ट्रैकिंग के दायरे में आ गई और NIA की जांच में इसका खुलासा हुआ। एजेंसी ने जवान से पूछताछ शुरू कर दी है और अब तक कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
CRPF ने जवान को किया बर्खास्त

गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। CRPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ऐसे देशद्रोही कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी जवान ने पाकिस्तान में मौजूद अपने हैंडलर्स को कई बार महत्वपूर्ण दस्तावेज और सुरक्षा संबंधित जानकारी साझा की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज हुई जासूसों पर कार्रवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की एक बड़ी जवाबी कार्रवाई थी जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया। अंततः पाकिस्तान को सीजफायर पर मजबूर होना पड़ा। इस ऑपरेशन के बाद भारत में पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। अब तक कई जासूस पकड़े जा चुके हैं जिनमें सबसे चर्चित नाम यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का रहा है। आरोप है कि वह पाकिस्तान हाई कमीशन के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आई और देश से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने में लिप्त थी।

NIA की जांच जारी

फिलहाल NIA गिरफ्तार जवान से लगातार पूछताछ कर रही है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। कहीं यह कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment