मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

जिलाधिकारी मोनिका रानी के औचक निरीक्षण, उन्होंने लेखापाल को दे दी यह हिदायत.. मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए खबरें….

On: May 28, 2025 7:08 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Bahraich News: जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लेखपाल को दे दी यह हिदायत
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नानपारा तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए एनसीएफबी न्यूज़ की रिपोर्ट
बहराइच: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार को नानपारा तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन के निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने तहसील में राजस्व वादों, जनशिकायतों, अभिलेखों के रख-रखाव तथा जनसुविधा केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले लेखपाल नवीउद्दीन को मुख्यालय से सम्बद्ध करने का आदेश दिया गया।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, डीएम ने शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया कि मटेरा खास के भौखारा क्षेत्र में तैनात लेखपाल नवीउद्दीन द्वारा अंश निर्धारण सहित कई प्रार्थना पत्र लंबित हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कानूनगो व लेखपालों से ग्रामवार प्रार्थना पत्रों की जानकारी ली और फैमिली आईडी कार्य में धीमी प्रगति पर फटकार लगाई।

जिलाधिकारी ने की जनसुविधा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में संचालित जनसुविधा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी केंद्र निर्धारित स्थानों से ही संचालित हों और केवल अधिकृत व्यक्ति ही संचालन करें। उन्होंने एसडीएम को आदेश दिया कि तहसील क्षेत्र में संचालित सभी जनसुविधा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों की जांच करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

फाइलों और प्रचलित वादों का गहन किया निरीक्षण
तहसील के विभिन्न न्यायालयों, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों की फाइलों और प्रचलित वादों का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने दाखिला, नोटिस निर्गमन, तामीला तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की आख्या की समयबद्धता की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व संहिता की धारा 34, 67, 24, 116, 33 के तहत लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे मिलने
निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी तहसील पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में फरियादी उनसे मिलने पहुंच गए। मोनिका रानी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्तापरक समाधान के निर्देश दिए। डीएम की इस सक्रियता से तहसील परिसर में सकारात्मक संदेश गया और फरियादियों में आशा की नई किरण जगी। फरियादियों को जिलाधिकारी मोनिका रानी से काफी उम्मीदें हैं।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

अयोध्या में बदमाशों का आतंक: घुसपैठियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया; पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

Leave a Comment