मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

उत्तर प्रदेश की खबरें: फ्लैग मार्च, महाराजगंज: पुलिस और आर एस एफ की टीम उतरी अचानक सड़कों पर, जिससे मचा हड़कंप…

On: May 28, 2025 4:08 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Flag March in Maharajganj: पुलिस और आरएएफ की टीम अचानक उतरी सड़कों पर, जाने क्या की अपील
महराजगंज की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस उतरी तो हड़कंप मच गया। पढ़िये एनसीएफबी न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

महराजगंज: जनपद के घुघली पुलिस एवं आरएएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं सड़कों पर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को बड़ी संख्या में देखकर लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।

एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संयुक्त टीम ने लोगों से कहा कि सभी लोग कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी पुलिस का सहयोग करें। साथ ही अगर किसी भी प्रकार की पुलिस की सहायता की जरुरत पड़े तो बेझिझक होकर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तैयार है।

सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अगर किसी ने सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी। फ्लैग मार्च के दौरान संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस पहल से जनपदवासियों को न केवल सुरक्षा का भरोसा मिला बल्कि यह भी स्पष्ट हुआ कि पुलिस और अर्धसैनिक बल हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़ी है।

फ्लैग मार्च का यह रहा उद्देश्य

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में आरएएफ टीम को किसी प्रकार की मार्गदुर्बलता या भौगोलिक जानकारी की कमी न हो इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान आम जनता को यह संदेश दिया गया कि वे अपने पर्व और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। वैसे यह फ्लैग मार्च जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास साबित होगा।

क्या कहते हैं घुघली थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने डाइनामाइट संवाददाता को बताया कि आगामी त्योहार के मद्देनजर आरएएफ की टीम के साथ फ्लैग मार्च किया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

अयोध्या में बदमाशों का आतंक: घुसपैठियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया; पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

Leave a Comment