मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

उत्तराखंड न्यूज़ : ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने किया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, दिए गए कई निर्देश, अनीता भारती के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया… पढ़े पूरी खबरें…

On: May 28, 2025 7:12 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

Uttarakhand News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने किया मेडिकल स्टोर का किया निरिक्षण, दिए ये निर्देश
ड्रग्स कंट्रोल विभाग की निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। पूरी खबर एनसीएफबी न्यूज पर
उत्तराखंड: न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर तथा ड्रग्स कंट्रोल विभाग की निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।
एनसीएफबी न्यूज संवाददाता के मुताबिक, इस निरीक्षण का उद्देश्य मेडिकल स्टोरों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम जनता को सुरक्षित, गुणवत्ता युक्त और समय पर उपलब्ध दवाइयां प्रदान कराना था।
कुल सात मेडिकल स्टोरों की जांच
निरीक्षण के दौरान कुल सात मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। सचिव सिमरनजीत कौर ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई, जिसके चलते तत्काल उस स्टोर को बंद कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्टोर स्वामी को उचित सफाई के बाद ही स्टोर को दोबारा खोलने की अनुमति देने की बात कही गई। एक अन्य स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति या अयोग्यता को देखते हुए फार्मासिस्ट बदलने के निर्देश दिए गए।

मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे दवाइयों को नियमानुसार स्टोर करें और काउंटर पर किसी भी प्रकार की एक्सपायरी दवाइयां उपलब्ध न हों। इसके अलावा, नारकोटिक दवाइयों की बिक्री और उपयोग का पूर्ण विवरण एक रजिस्टर में लिखित रूप में सुरक्षित रखना अनिवार्य बताया गया। यह रजिस्टर किसी भी समय निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करने योग्य होना चाहिए।

उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है और इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान एक फार्मास्युटिकल कंपनी का भी निरीक्षण किया गया है, और उसके रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है।

सचिव सिमरनजीत कौर और अनीता भारती ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी करने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कदम आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस बुकिंग पर नया अपडेट; इन उपभोक्ताओं के लिए सेवाएं निलंबित; सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इन चरणों का पालन करना आवश्यक है

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार; दिल्ली पुलिस ने बिहार से पकड़ा

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का बड़ा फ़ैसला: ₹11,811 करोड़ का बजट पास; प्रॉपर्टी की दरों में 3.58% की बढ़ोतरी।

Leave a Comment